Posts

पीपली लाइव के नत्था शिरकत करेगें। वीर नारायण सिंह पर नाटक : 24 मार्च, 2023 शहीद भवन, भोपाल में होगा मंचन।

Image
  "अमर शहीद वीर नारायण सिंह पर नाटक का मंचन 24 मार्च, 2023 को शहीद भवन में शाम 7 बजे से होगा।" छत्तीसगढ़ी- हिंदी में मिले जुले संवादों से मंचित होने वाले इस नाटक में आमिर खान प्रोडक्शन की बहुचर्चित फिल्म "पीपली लाइव" में जीवंत अभिनय कर 'नत्था' के किरदार को यादगार बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मंजे हुए  कलाकार "ओमकार दास मानिकपुरी" इस नाटक में महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। भोपाल की संस्था "कोपल सांस्कृतिक एवं सेवा समिति" अपने इस नाटक का पहला मंचन कर रही है। जिसमें आलेख ,परिकल्पना और निर्देशन धन्नू सिन्हा का है। धन्नू सिन्हा ने इससे पहले, खूबसूरत रंगों और परिधानों और छत्तीसगढ़ी संगीत तथा संवादों के प्रयोग के साथ...'लोरिक चंदा',  'तृष्णा' नाटक का भी सफलता पूर्वक मंचन भोपाल से ही शुरू किया था। जिसके देश भर में अब तक लगभग 45 से ज्यादा सफल शो हो चुके हैं। धन्नू लाल सिन्हा ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन के रोचक पहलुओं और प्रसंगों से एक नया नाटक तैयार किया है। इस नाटक में हिंदी-छत्तीसगढ़ी संवाद अदायगी के साथ लगभग 35 कलाकार हिस्सा ले...

नाटक – “समर यात्रा”, मंचन दिनांक - 7 मार्च 2022, भोपाल, मध्यप्रदेश

Image
  # स्वराज संस्थान संचालनालय , संस्कृति विभाग , मध्यप्रदेश _ शासन का आयोजन # आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत। # नाटक – “ समर यात्रा ”,     मंचन दिनांक - 7 मार्च 2022, भोपाल , मध्यप्रदेश # मूल कहानी- महान साहित्यकार , लेखक श्री मुंशी प्रेमचंद जी। # “ समर _ यात्रा" एक गरीब वृद्धा द्वारा सत्याग्रहियों के स्वागत में अपने को अर्पण कर देने और ग्रामीणों के हृदय में जोश भरने की श्री मुंशीप्रेमचंद जी कहानी है। "कर्मवीर सिंह राजपूत" के निर्देशन में देशभक्ति से ओतप्रोत , भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास के स्वर्ण पृष्ठों से गुम हो चुके चेहरों के अपार त्याग , समर्पण एवं बलिदानों को दर्शाती इस कहानी का अत्यंत प्रभावी नाट्य मंचन हुआ। निर्देशकीय : नाटक "समर यात्रा" देश के अकीर्तित नायकों एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लोक व्यापीकरण होने की कहानी है । इस नाटक के माध्यम से हमें ज्ञात होता है कि भारतीय स्वतंत्रा संग्राम का आंदोलन कुछ गिने-चुने व्यक्तियों के व्यक्तिगत शौर्य और त्याग तक सीमित नहीं था , और ना ही यह कुछ समुदायों के सत्ता के विरुद्ध विद...

प्रियंका शक्ति ठाकुर निर्देशित नाटक “अंदाज-ए-आजाद” का मंचन, 7 मार्च 2022

Image
  रंगश्री लिटिल बैले ट्रुप , भोपाल में आयोजित वीरांगना नाट्य समारोह के अंतिम दिन सोमवार , 7 मार्च 2022 को नाटक “ अंदाज-ए-आजाद ” का मंचन हुआ। प्रियंका शक्ति ठाकुर निर्देशित नाटक में चंद्रशेखर आजाद के जीवन चरित्र को अभिनय के माध्यम से जीवंत किया गया। डायरेक्टर ने बताया कि मैं क्रांतिवीरों और ऐतिहासिक किरदारों पर नाट्य प्रस्तुति को लेकर काम करती रही हूं। इसलिए इस बार मैंने आजाद की कहानी का चयन किया। उनके बचपन से लेकर अल्फ्रेड पार्क में उनके द्वारा चलाई गई अंतिम गोली तक की कहानी को सिलसिलेवार दिखाने का प्रयास किया है। एक्टर , डायरेक्टर , राइटर - "प्रियंका शक्ति ठाकुर   परिचय : 13 वर्ष की उम्र से रंगमंच से जुडीं हुई हैं एक्टर , डायरेक्टर , राइटर - "प्रियंका शक्ति ठाकुर". ये वर्तमान में रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय हैं.   “ अवलोकन , अभिनय और अभिव्यक्ति ” तथा “ कला के अकादमिक पहलू ” विषय पर इनके शोध पत्र भारती रिसर्च जर्नल , के सितंबर , 2020 अंक में प्रकाशित. उपलब्धियां/ पुरस्कार : 250 कलाकारों के साथ “ अटल ” महा नाट्य का निर्माण एवं निर्देशन. 10 से अधिक ना...

नाटक – समर यात्रा, दिनांक- 7 मार्च 2022, सायंकाल- 6:30 बजे

Image
  # स्वराज संस्थान संचालनालय , संस्कृति विभाग , मध्यप्रदेश _ शासन का आयोजन। # आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत। # नाटक - समर   यात्रा # दिनांक- 7 मार्च 2022,  सायंकाल- 6:30 बजे से # स्थान- शहीद भवन , विधायक विश्राम गृह परिसर , भोपाल , मध्यप्रदेश। मूल कहानी- महान साहित्यकार , लेखक श्री मुंशी प्रेमचंद जी। एक गरीब वृद्धा द्वारा सत्याग्रहियों के स्वागत में अपने को अर्पण कर देने और ग्रामीणों के हृदय में जोश भरने की कहानी। भारतीय स्वाधीनता संग्राम पर आधारित देशभक्ति से ओतप्रोत स्वाधीनता संग्राम के इतिहास के स्वर्ण पृष्ठों से गुम हो चुके चेहरों के अपार त्याग ,   समर्पण एवं बलिदानों को दर्शाती श्री मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी " # समर _ यात्रा" का नाट्य मंचन। # नाट्य रूपांतरण एवं निर्देशन- कर्मवीर सिंह राजपूत , कर्मवीर थिएटर भोपाल। # संपर्क सूत्र- 8770854573

भोपाल में आयोजित वीरांगना नाट्य समारोह में महिला निर्देशिकाओं द्वारा निर्देशित नाटकों का मंचन

Image
  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयास बहुउद्देशिय सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित वीरांगना नाट्य समारोह एवं सम्मान समारोह में महिला निर्देशिकाओं द्वारा निर्देशित नाटकों का मंचन समय : सायं 6.00 बजे, स्थान : रंगश्री लिटिल बैले ट्रूप सभागार, श्यामला हिल्स, भोपाल 5 मार्च पूर्वरंग - लता सिंह मुंशी की शिष्याओं की भरतनाट्यम प्रस्तुति नाटक - बीती अमावस की रतिया , निर्देशक - स्वास्तिका चक्रवर्ती 6 मार्च पूर्वरंग - श्रद्धांजलि - लता मंगेशकर (संयोजक - बिशना चौहान) नाटक - अनमोल रतन , निर्देशक - सरोज शर्मा   7 मार्च पूर्वरंग - रवीन्द्र संगीत , रीना सिन्हा एवं साथी कलाकार नाटक - अंदाज-ए-आजाद , निर्देशक - प्रियंका शक्ति ठाकुर,  बहुउद्देशिय सामाजिक संस्था , नागपुर .