प्रियंका शक्ति ठाकुर निर्देशित नाटक “अंदाज-ए-आजाद” का मंचन, 7 मार्च 2022
रंगश्री लिटिल बैले ट्रुप, भोपाल में आयोजित वीरांगना नाट्य समारोह के अंतिम दिन सोमवार, 7 मार्च 2022 को नाटक “अंदाज-ए-आजाद” का मंचन हुआ। प्रियंका शक्ति ठाकुर निर्देशित नाटक में चंद्रशेखर आजाद के जीवन चरित्र को अभिनय के माध्यम से जीवंत किया गया। डायरेक्टर ने बताया कि मैं क्रांतिवीरों और ऐतिहासिक किरदारों पर नाट्य प्रस्तुति को लेकर काम करती रही हूं। इसलिए इस बार मैंने आजाद की कहानी का चयन किया। उनके बचपन से लेकर अल्फ्रेड पार्क में उनके द्वारा चलाई गई अंतिम गोली तक की कहानी को सिलसिलेवार दिखाने का प्रयास किया है।
एक्टर, डायरेक्टर, राइटर - "प्रियंका शक्ति ठाकुर
परिचय :
13 वर्ष की उम्र से रंगमंच
से जुडीं हुई हैं एक्टर, डायरेक्टर, राइटर - "प्रियंका शक्ति ठाकुर". ये वर्तमान में
रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय हैं. “अवलोकन ,अभिनय और अभिव्यक्ति” तथा “कला के अकादमिक पहलू” विषय पर इनके शोध पत्र भारती रिसर्च जर्नल, के सितंबर, 2020 अंक में प्रकाशित.
उपलब्धियां/ पुरस्कार :
250 कलाकारों के साथ “अटल” महा नाट्य का निर्माण एवं
निर्देशन. 10 से अधिक नाटकों का
निर्देशन, 200 से अधिक नाटकों में
अभिनय, दूरदर्शन और आकाशवाणी में
अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया. फिल्म “राजनीति, नियति”, “एक विवाह ऐसा भी” और साउथ की कई फिल्मों में अभिनय तथा अनेक फिल्मों में
सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभा चुकी हैं.
सम्मान :
महाराष्ट्र सरकार द्वारा नाटक “झलकारी” के लिए “बेस्ट एक्टर” और “बेस्ट राइटर” अवार्ड (2026-17), नाटक “रोटी वाली गली” के लिए अखिल भारतीय नाट्य परिषद नागपुर द्वारा “बेस्ट डायरेक्टर” एवं “बेस्ट प्रोडक्शन” अवार्ड (2015-16), अखिल भारतीय नाट्य परिषद नागपुर द्वारा "झलकारी” के लिये “बेस्ट राइटर”, “बेस्ट एक्टर” और “बेस्ट डायरेक्टर” अवार्ड (2016-17), नाटक “गाथा पंडित दीनदयाल” के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (छग) एवं नितिन गडकरी
(मंत्री-केंद्र सरकार) द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र (2017), विमन अचीवर्स अवार्ड (2017),
म.प्र. सरकार
द्वारा “यहूदी की लड़की के लिए
अवार्ड और छठवें खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020 में “म.प्र. गौरव” अवार्ड सहित अनेक पुरस्कार व सम्मान से नवाजी गईं हैं.
सामाजिक उपक्रम एवं समाज सेवा. अन्य जानकारी :
सचिव-विदर्भ गौरव संस्था, उपाध्यक्ष-
प्रयास बहुद्देशीय संस्था, सदस्य- अखिल भारतीय नाट्य
परिषद् तथा अखिल भारतीय चित्रपट महामंडल, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर-
यंग इंडिया ऑर्गेनाइजेशन, भारत टूर्स एंड ट्रेवल्स
की प्रबंध निदेशक.
Comments
Post a Comment