पीपली लाइव के नत्था शिरकत करेगें। वीर नारायण सिंह पर नाटक : 24 मार्च, 2023 शहीद भवन, भोपाल में होगा मंचन।
"अमर शहीद वीर नारायण सिंह पर नाटक का मंचन 24 मार्च, 2023 को शहीद भवन में शाम 7 बजे से होगा।" छत्तीसगढ़ी- हिंदी में मिले जुले संवादों से मंचित होने वाले इस नाटक में आमिर खान प्रोडक्शन की बहुचर्चित फिल्म "पीपली लाइव" में जीवंत अभिनय कर 'नत्था' के किरदार को यादगार बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मंजे हुए कलाकार "ओमकार दास मानिकपुरी" इस नाटक में महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।
भोपाल की संस्था "कोपल सांस्कृतिक एवं सेवा समिति" अपने इस नाटक का पहला मंचन कर रही है। जिसमें आलेख ,परिकल्पना और निर्देशन धन्नू सिन्हा का है। धन्नू सिन्हा ने इससे पहले, खूबसूरत रंगों और परिधानों और छत्तीसगढ़ी संगीत तथा संवादों के प्रयोग के साथ...'लोरिक चंदा', 'तृष्णा' नाटक का भी सफलता पूर्वक मंचन भोपाल से ही शुरू किया था। जिसके देश भर में अब तक लगभग 45 से ज्यादा सफल शो हो चुके हैं। धन्नू लाल सिन्हा ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन के रोचक पहलुओं और प्रसंगों से एक नया नाटक तैयार किया है। इस नाटक में हिंदी-छत्तीसगढ़ी संवाद अदायगी के साथ लगभग 35 कलाकार हिस्सा लेंगे। नाटक का यह प्रदर्शन मप्र संस्कृति विभाग और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में भोपाल के शहीद भवन में आयोजित किया जा रहा है।

Comments
Post a Comment